किसान परेशान खरीदी केंद्र बंद सालीचौका



किसान परेशान जिले में अन्य स्थानों पर शुरू मूंग खरीदी साले चौका मैं हूं खरीदी केंद्र बंद

HR  TIMES NEWS:- सालीचौका  शासन  द्वारा मूंग खरीदी समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने की घोषणा के बाद आज तक सेवा सहकारी समिति बाबई कला सालीचौका में मूंग खरीदी केंद्र नहीं खोला गया, करीब 1 सप्ताह निकल जाने के बाद भी आज तक केंद्र कहां खुला है किसानों को पता तक नहीं है जिससे लगभग दर्जनभर ग्रामों के किसान अपनी उपज   बेचने के लिए चिंतित है,  मूंग बेचने वाले किसानों में असंतोष बना हुआ है, किसानों को चिंता सता रही है कि    उपज बेचने से वंचित तो नहीं रह जाएंगे पूर्व में चर्चा रही की बाबई कला सोसाइटी के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी स्थानीय सिद्धिविनायक किसानों की मूंग उपज खरीदी जाएगी लेकिन इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है वही आप पंजीयन कराने के बाद किसान मैसेज के जरिए अपनी मूंग फसल बेचने की बारी आने की राह देख रहे हैं जानकारी यह भी आ रही है कि केंद्र बाबई कला सोसाइटी  पोर्टल पर शो नहीं हो रहा है इस वजह से भी खरीदी शुरू होने में दिक्कतें हो रही हैं इस संबंध में सालीचौका मेन ब्रांच के अंतर्गत पांच सोसायटी केंद्र आते है एवं नो राशन वितरण केन्द्र आते हैं,इन सभी में सिर्फ एक ही केंद्र किसानों की मूंग खरीदने के लिए आदेश दिए गए थे, लेकिन वह  पोर्टल भी बंद बताया जा रहा है। जिससे सभी जगह किसान परेशान नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments