प्रधान संपादक :- हेमराज विश्वकर्मा
ग्राम पंचायत सुपला में शपथ ग्रहण समारोह में सरपंच, उप सरपंच पंच बोले- विकास ही लक्ष्य
ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न होने के उपरांत वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में डॉक्टर एम एल मेहरा (उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से.नि) हाफिज साहब, पंडित जी, वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रमोद मेहरा, बाल किशन, कैलाश पटेल, खीर सागर चौधरी, गोपाल मेहरा नासर भाई अब्दुल खान लतीफ खान सुल्तान खान तुलसीराम यादव विनोद यादव मुन्ना राजपूत जगदीश पटेल एवं रजक परिवार और ग्राम की महिलाएं वह वरिष्ठ परिजनों की उपस्थिति में सुपला ग्राम पंचायत सरपंच उपसरपंच तथा पंच का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न । इस मौके पर अनेक समर्थकों का कार्यक्रम में हुजूम लगा रहा जिसमें देशभक्ति की गूंजे, फूल माला और आतिशबाजी के साथ शपथ ग्रहण में सभी ने ग्राम विकास को ही अपना लक्ष्य मानते हुए योजनाओं को क्रियान्वित करने की बात कही। नवनिर्वाचित सरपंच शिक्षित बीई (आई टी) एम बी ए (एच आर) शैलेंद्र सिंह मोहन्या (मेहरा) ने शपथ ग्रहण करते कहा कि विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, मध्यान भोजन, ग्राम पंचायत में पेयजल व्यवस्था, और राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास जैसे जन हितार्थ कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेंगे ।
पारदर्शिता रही बरकरार
शपथ ग्रहण समारोह में शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी बालकिशन मेहरा (शिक्षक) पूर्व सरपंच बसंती ठाकुर पूर्व उपसरपंच कैलाश पटेल सचिव मुकेश अग्रवाल एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना ठेमी पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में 924460.53 रुपए सील और पैड नवनिर्वाचित सरपंच शैलेंद्र सिंह मोहन्या को सोफे गए ।
कार्यक्रम में उपस्थित उपसरपंच कोमल बाई, पंच हल्के सिंह, टीकाराम, श्रीमती आशा, महेश यादव, श्रीमती कौशल्या बाई, श्रीमती हरि बाई, श्रीमती आशिमा, श्रीमती प्रीति, श्रीमती फूला बाई, श्रीमती प्रीति बाई, मुकेश कुमार लोधी पंच उपस्थित थे ।
समर्थोंकों का लगा तांता
शपथ ग्रहण हर्षोल्लास पर मौजूद कैमरामैन मोती सराठे, वीरेंद्र राजपूत, गनी खान, मुस्तफी भाई, बृजभूषण कौरव, मोबीन खान, जगदीश नौरिया, धनानंद मेहरा, राजा खान, सुरेंद्र नौरिया, सूरज मेहरा, परशु यादव, विष्णु यादव, सतपाल, मुंडे रजक, बब्बू खान, गुलाब नौरिया, कमलेश मेहरा, मुकेश मेहरा, मनु मेहरा दुककी मेहरा, सिद्धार्थ मेहरा, इत्यादि समर्थक मौजूद रहे।
0 Comments