गाने पर नेहा कक्कड़ से तारीफ, शिव-भजन के लिए इस्लामी कट्टरपंथियों से गाली-धमकी: मिलिए फ़रमानी नाज़ से, जिन्हें है जान का खतरा
मुस्लिम गायिका और इंडियन आइडल में सहभागिता करने वाली फरमानी ने अपने सहयोगी परविंदर सिंह के साथ ‘हर हर शंभू’ भजन गाया, जो देवबंद के मौलाना मुफ्ती को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे गैर इस्लामी करार देते हुए कहा कि फरमानी को तौबा करनी चाहिए।
फरमानी एक उभरती हुई गायिका हैं, उन्हें इंडियन आइडल मंच पर भी प्रशंसा मिली थी। पिछले दिनों कांवड़ यात्रा के लिए उनके द्वारा सहयोगी गायक परविंदर सिंह के साथ ‘हर हर शंभू’ भजन गया, जिसे यू-ट्यूब पर खूब पसंद भी किया गया। सामान्य से परिवार से ताल्लुक रखने वाली फरमानी को ये उम्मीद भी नहीं थी कि जिस गाने से उनका गुजर बसर होता है उसे लेकर भी सवाल खड़े किए जाएंगे।
फरमानी द्वारा भजन या कहें प्रभु शिव के लिए यह गीत गाना देवबंद के फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारूखी को रास नहीं आया। उन्होंने एक फतवा जारी करते हुए इसे शरीयत के खिलाफ और गैर इस्लामी बताया है। यह भी कहा गया कि ये माफी के लायक नहीं और फरमानी को तौबा कहना चाहिए।
0 Comments