शिक्षा विभाग हुआ गौरवान्वित

उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला शिक्षा अधिकारी सम्मानित

 शिक्षा विभाग हुआ गौरवान्वित 


HR TIMES  NEWS  नरसिंहपुर :—जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में  आजादी की स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहरूप में  हर घर तिरंगा फहराने जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम् अंकुर अभियान में कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन  की सक्रिय भागीदारी से पूरे शिक्षा विभाग द्वारा सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए ।राष्ट्रीय पर्व के आयोजन एवम् शासन द्वारा शिक्षा विभाग की संचालित समस्त योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन, एवम् हाईस्कूल हायर सेकेण्डरी के वार्षिक परिणाम में प्रदेश मेंजिले को अव्वल स्थान प्राप्त करने , अंकुर अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा अधिक संख्या में  पौधारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री डा कुंवर विजय शाह , कलेक्टर  रोहित सिंह एवम् जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में  जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन  को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना व सम्मान से सम्पूर्ण शिक्षा विभाग  गौरवान्वित है।

Post a Comment

0 Comments