अतिक्रमण हटवाने सड़क पर उतरे स्थानीय वाशिंदे
प्रशासन ने की वैधानिक कार्यवाही
नरसिंहपुर। गत् दिवस जिला मुख्यालय में अष्टांग चिकित्सालय से यादव कालोनी तिराहा जरजोला रोड पर अतिक्रमण होने के कारण आवागमन कर रहे लोगो को अनेकों समस्यायों का सामना किए जाने के कारण विगत वर्षो से अतिक्रमण हटाए जाने के लिए स्थानीय निवासियों के द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। लेकिन प्रशासन द्वारा आश्वासन जरूर दिया जा रहा था, लेकिन कार्यवाही नहीं की जा रही थी। जिसको लेकर विगत सप्ताह जनसुनवाई में पहुंचकर एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का कलेक्टर से आग्रह किया गया और हिदायत भी दी गई की यदि 7 दिवस में कार्यवाही नहीं की जाती तो आंदोलन किया जाएगा। जिस पर प्रशासन के द्वारा 7 दिवस में खानापूर्ती करते हुए औपचारिकता निभा दी गई। जिसके कारण लोगो का आक्रोश बढ़ गया और अपने वादे के मुताबिक सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्र हुए और अष्टांग चिकित्सालय पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन शुरू दिया आनंद फानन में नजूल विभाग नगर पालिका परिषद तथा कोतवाली पुलिस की टीम दल बल के साथ पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की, जो बड़ी इमारतें चिन्हित हुई है उनको 2 दिन का समय दिया गया है यदि 2 दिन में सड़क मद में दर्ज भूमि को खाली नहीं किया गया तो प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर हटाया जाएगा।
महिलाओं ने भी आंदोलन ने निभाई भूमिका
सड़क एक ऐसा विषय है जिसकी सभी को जरूरत होती हैं और इस रास्ते में ज्यादा समस्या महिलाओं और बच्चों को ही अधिक होती हैं संकीर्णता और सड़क की स्थिति सही ना होने के कारण अनेकों बार हादसे हो जाना यह बात यहां आम बात है। जिसको देखते हुए जब देवेंद्र पाठक और उनके सहयोगियों के सदस्यों के द्वारा आंदोलन के लिए आग्रह किया गया तो बड़ी संख्या में महिलाओं ने आंदोलन में भाग लिया जिसके कारण त्वरित कार्यवाही की गई।
सड़क नाली का हो शीघ्र निर्माण
आंदोलन कर रहे समस्त क्षेत्रवासियो ने नगर पालिका प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से मांग की जा रही है की अतिक्रमण हटना विषय नहीं है। जिस प्रकार आवागमन में हम सभी जिन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं उसका मुख्य कारण है सड़क बहुत कम होना जिसके कारण जाम लगना, हादसे होना, इनको रोकने सड़क का निर्माण किया जाना नितांत आवश्यक है। आंदोलन कर्ताओ से मिलने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प. नीरज दुबे ने सभी की बाते सुनकर आश्वस्त किया की प्रशासन जनता के लिए ही कार्य करता है। जल्द ही इस पर कार्ययोजना तैयार की जावेगी। उक्त आंदोलन में कामथ वार्ड पार्षद पुरुषोत्तम साहू, लक्ष्मी बाई वार्ड पार्षद श्रीमती अनुराधा नामदेव ने अपने वार्ड वासियों की समस्या को देखते हुए बराबर से साथ दिया और आगे जो भी आवश्यक होगा उस पर काम करने सहमति जताई।
प्रशासन की रही सराहनीय भूमिका
स्थानीय निवासियों द्वारा मांग किए जाने पर जो कागजी कार्यवाही होती हैं वह समय पर पूरी किए जाने के चलते 1 माह 15 दिवस 3 दिवस का समय अवधि पूर्ण होने पर तहसीलदार संजय मसराम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम चौहान कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे तथा संयुक्त विभागों की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की इससे आंदोलन कर्ताओ को भी राहत मिली की उनकी मांग को गंभीरता से लेकर पूरा किया गया। आगे की लड़ाई अब सड़क निर्माण की होगी।
चर्चा के दौरान बताया जा रहा है कि एमपीवी द्वारा जो बिजली सप्लाई के लिए खंबे लगाए गए हैं जिसमे डीपी लगी हुई है या शासकीय भूमि को छोड़कर रोड के किनारे खंबे लगा दिए गए हैं कुछ हद तक दुर्घटना होने का कारण एवं अतिक्रमण होने का कारण यह बिजली के खंभे भी बनते हैं ।
0 Comments