अवैध प्रेम के संबंधों के चलते नाबालिक किशोर की अंधी हत्या
HR Times News नरसिंहपुर आज कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर बताया गया कि दिनांक 30/04/2024 को निवारी चौकी अंतर्गत सिंमरिया हार नहर के पास ग्राम बाहरछोटा में एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है जो उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार , नागेन्द्र पटेरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं मोनिका तिवारी SDOP के निर्देशन पर तत्काल थाना कोतवली प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की टीम उनि मनीष मरावी,उनि दिलीप सिसोदिया,महिला उनि दिव्या सनोडिया,प्र.आर.339 विवेक तिवारी वरि.आर. 302 जितेन्द्र सिंह ठाकुर,वरिष्ठ आर.515 पंकज सिंह राजपूत, वरि.आर.311 प्रहलाद माधवे ,आर.642 रोहित चन्पुरिया, आर.641 शुभम यादव,आर.747 मयूर पंचेश्वर एवं आर.721 नरेन्द्र राठौर की टीम व्दारा घटना स्थल पहुंचकर तस्दीक की गयी, सिमरिया हार तरफ जाने वाले रास्ते के तिराहे में एक व्यक्ति का रक्त रंजिश शव पडा हुआ था, एवं गले में धारदार हथियार से चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जो शव की पहचान हुल्कर मेहरा के व्दारा उसके भतीजे सोमेश मेहरा पिता नेतराम मेहरा उम्र 16 साल नि. ग्राम बारहछोटा के रूप में हुयी । जो अज्ञात आरोपी के विरूध्द अप.क्र.362/2024 धारा 302,201 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपियों की पतासाजी हेतु बनाई गठित टीम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार
उक्त अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु गठित टीम को निर्देशित किया जो उक्त टीम व्दारा आरोपी की तलाश हेतू ग्रामीण स्तर पर मुखबिर लगाएं एवं संदेहियों से पूछताछ की गयी । संदेह के आधार पर बारहछोटा के ही रहने वाले पप्पू काछी पिता मुन्नालाल काछी से पूछताछ की गयी, तब पूछताछ में बताया कि मृतक सोमेश मेहरा की चाची नीतू उर्फ सपना मेहरा के बीच प्रेम-संबंध थे । एक बार मृतक सोमेश ने पप्पू और नीतू को साथ में देख लिया था । तभी से सोमेश अपनी चाची नीतू को ब्लैकमेल कर रहा था, दिनांक 28/04/2024 को नीतू ने यह बात पप्पू काछी को बतायी कि सोमेश उसे ब्लैकमेल कर रहा उसका कुछ करो ।
पप्पू और नीतू ने बनाया प्लान
प्लान अनुसार पप्पू और नीतू ने दिनांक 29/04/2024 को पप्पू सोमेश को फोन पर घूमने के उद्देश्य को लकरक बुलाया जब वह आ गया तब उसे जान से खत्म कर देने की शादी उनकी सफल हुई और प्लान अनुसार ही उसी रात्रि में पप्पू ने सोमेश को फोन कर बुलाया । और घूमने कि लिये अपनी मोटर सायकल से सिमरिया हार नहर की ओर ले गया और वहीं आरोपी रास्ते में गाडी रोककर मृतक सोमेश मेहरा से बोला कि तू नीतू से फोन पर क्यों बात करता है तो मृतक सोमेश ने बोला कि वह तो बात करेगा, जो पटाना है पटा ले उसके बाद पप्पू काछी के व्दारा पहले से अपनी गाडी में खुची हुयी कुल्हाडी निकालकर सोमेश के गले में दो तीन बार वार किये, जिससे सोमेश वहीं पर गिरकर खत्म हो गया । जो आरोपी के बताये अनुसार मेमोरेण्डम लेख किया गया एवं मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी के व्दारा घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी,पहने हुए कपडे,घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन जप्त किया गया एवं आरोपी पप्पू काछी पिता मुन्नालाल काछी उम्र 41 साल नि. ग्राम बारहछोटा को गिरफ्तार किया गया है ।
एवं नीतू उर्फ सपना मेहरा पति हुल्कर मेहरा उम्र 30 साल बारहछोटा से पूछताछ की गयी जिसने पूछताछ में पप्पू काछी के साथ मिलकर प्लानकर सोमेश मेहरा की हत्या का प्लान बनाया था एवं दिनांक 29/04/2024 को प्लान के अनुसार नीतू के प्रेमी ने सोमेश मेहरा की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी । उक्त आरोपिया का मोबाईल फोन जप्त किया और नीतू उर्फ सपना मेहरा को गिरफ्तार किया गया है । एवं उक्त आरोपीयों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । उक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियो को पुलिस अधिक्षक महोदय द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।
0 Comments