आदतन अपराधी मंजा उर्फ आनंद चौधरी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध , हुआ जिलाबदर ,
HR Times News नरसिंहपुर , वैसे तो पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा माफियाओं एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न करने एवं आम नागरिकों को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अनुभव कराने के उद्देश्य से विभिन्न तरह के स्थायी/फरारी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के साथ-साथ जिलाबदर अपराधियों की औचक चैकिंग करना इसी के साथ-सांथ थानों में लंबित गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश करना है।
आपराधिक कृत्यों पर अंकुश नहीं लगने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था के छिन्न-भिन्न होने की आशंका होने से आदतन शातिर अपराधियों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने थाना ठेमी क्षेत्र के आदतन अपराधी मंजा उर्फ आनंद पिता मुनीम चौधरी उम्र 24 साल, निवासी ग्राम मेख, थाना ठेमी के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत - जिला बदर की कार्यवाही करने जिला दण्डाधिकारी नरसिंहपुर की ओर प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था जिस पर दिनांक 09.10.2023 को जिला दण्डाधिकारी नरसिंहपुर द्वारा म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) के अंतर्गत आदतन शातिर अपराधी को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया है। मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 30.04.2024 को जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर झिरना, नरसिंहपुर के पास मिलने पर आदतन अपराधी आदतन अपराधी मंजा उर्फ आनंद को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना ठेमी में म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया । पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त न्यायालय में पेश किया । और न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बी एल त्यागी, उप निरीक्षक सियारामपरिहार, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे की मुख्य भूमिका रही ।
0 Comments