बागेश्वर धाम हनुमंत कथा में शोभायात्रा व दिव्य दरबार भी लगाएंगे हनुमान भक्त धीरेंद्र शास्त्री
संपादक हेमराज वश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- परम पूज्य बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नरसिंहपुर में हनुमान कथा सुनाएंगे, जो कि 6 जून से 10 जून तक चलेगी । कथा में जिले भर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही है।यह कथा नरसिंहपुर में पहली बार हो रही है। उक्त आयोजन मैं आज परम पूज्य श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार की हनुमत कथा के विशाल आयोजन में एड.अजय सिंह लोधी मुख्य यजमान एवं आयोजन समिति के पंडित छोटे सरकार द्वारा आमंत्रण की कड़ी में विगत दिवस मिलन समिति कार्यालय में आगमन हुआ। और मिलन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हनुमत कथा में आमंत्रित किया गया। समजसेबी सराफा ब्यापारी अजय सोनी द्बारा चाँदी का नारीयल एबं थाली मिलन समिति के सदस्यों के साथ भेट की इसी तारतम्य में घर घर निमंत्रण दिए जा रहे हैं उक्त कार्यक्रम स्थल पर बड़े बड़े पंडाल भी लग रहें। ताकि, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस आयोजन में जिले भर से लाखों श्रद्धालु की उपस्थिति होगी। हनुमान कथा आयोजन में रोज शाम 4 -8 तक से कथा होगी। कार्यक्रम में खाने-पीने, से लेकर घर और ट्रैफिक समेत सभी तरह की व्यवस्थाओं पर भी फोकस किया जा रहा है। 8 जून को शाम 4 बजे से दिव्य दरबार भी लगेगा। मिलन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हनुमत कथा में आमंत्रित किया गया।
0 Comments