जनपद मैदान में विजय संकल्प जनसभा को किया संबोधित (सीएम) डॉ.मोहन यादव

आपका एक-एक वोट सुदर्शन चक्र के समान इस चुनाव में कार्य कर, कांग्रेस का विनाश करेगी "सीएम"
भगवान के अस्तित्व को नकारने वाली "कांग्रेस को नहीं है" हिंदुओं से वोट मांगने का नैतिक अधिकार -मोहन यादव
संपादक हेमराज वश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जनपद मैदान नरसिंहपुर में विजय संकल्प जनसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, जिला प्रभारी श्रीमति अमिता चपरा, विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल, महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया, नगर पालिका नीरज महाराज की गरिमामय उपस्थिति में सम्बोधित किया। 
उपस्थित जनता जनार्द्धन को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत भगवान राम का देश है। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रत्येक व्यक्ति उत्साहित व आनंदित था सभी ने उस दिन को दीपोत्सव के रूप में मनाया वहीं दूसरी ओर सनातन विरोधी कांग्रेसी पार्टी है जिसने कोर्ट में भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का महापाप किया साथ ही अयोध्या से आये निमंत्रण को अस्वीकार कर हिन्दू विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है इस कृत्य के बाद कांग्रेस पार्टी को हिन्दुओं से वोट मांगने नैतिक अधिकार भी नहीं है। मोदी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की जनता के नाम किया है मोदी जी का अपना व्यक्तिगत परिवार नहीं है और न ही कोई व्यक्तिगत जीवन है उनके लिए तो देश की 140 करोड जनता ही मोदी जी का परिवार है। तो दूसरी ओर कांगेस शासन के समय उनके प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह गांधी परिवार के दबाव में तुष्टीकरण में व्यस्त रहते हुए समाज विशेष को खुश करने का कार्य करते थे। वे कहते थे देश की सम्पत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग के समान देश को बांटने का कार्य कर रही है। इस भाव से देश नहीं चल सकता है। इस प्रवृत्ति के लिए न कभी कांग्रेस पार्टी ने क्षमा मांगी है और न आगे मांगेगी। मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना सशक्त और शक्तिशाली हुई है। जब सेना पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करती है। तो कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की एजेन्ट बनकर सेनिकों से उनकी वीरता का सबूत मांगती है। कांग्रेस को देश की तरक्की प्रगति खुशहाली व हर उस बात से तकलीफ है जिससे भारतवासी व भारत का सम्मान विश्व में बढ़ता है। उसे तो बस भारत विरोधी षडयंत्र कर देश को विश्व में नीचा दिखाना है। आगामी चुनाव में आप सब का एक एक वोट सुदर्शन चक्र के समान कांग्रेस का विनाश कर देगा। मोदी जी भारत को दिव्य भव्य व विकास में विश्व का प्रथम देश बनाना चाहते है। उन्होने भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति व 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। और आप सभी जानते है कि मोदी जी की गारंटी कार्य के पूरा होने की शतप्रतिशत गांरटी है। उन्हाने सभी से विनम्र अपील करते हुए कहा कि आप सभी प्रत्येेक मतदान केन्द्र में प्रचंड बहुमत से कमल का फूल खिलायें और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री व नर्मदापुरम लोकसभा  से चौधरी दर्शन सिंह को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाते हुए मोदी जी के हाथों को मजबूती प्रदान करे। 
विजय संकल्प जनसभा की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि सभा को केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल, चौ.दर्शन ंिसंह, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल, महेन्द्र नागेश सहित भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया सभा का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी व आभार विधानसभा संयोजक सुनील कोठारी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द पटैल, ठाकुर राजीव सिंह, लोकसभा सहसंयोजक हरिप्रताप ममार, विधानसभा प्रभारी अभिजीत महाजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, देवी सिंह पटेल, कु.प्रतिज्ञा परिहार, मातवर सिंह पटैल, संध्या कोठारी, मंडल अध्यक्ष रमाकांत चौबे, रजत चौहान, रामनारायण सोनी, ब्रजेश पटेल, परषोत्तम पटेल, राधेश्याम नेमा, निशा सोनी, विवेक महाजन, लालसाहब जाट, राव महेन्द्र सिंह, रामस्नेही पाठक, अभिषेक नेमा, सुनील प्रजापति, राजेन्द्र पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments