मां नर्मदा तपस्वी भैया जी सरकार का आगमन, जगह-जगह हो रहा स्वागत
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times News गाडरवारा सालीचौका
इस समय हर जगह मां की भक्ति का दौर व मां नर्मदा की परिक्रमा का दौर कोई पैदल पथ तो बसों से तो कोई फोर व्हीलर से बड़ी तेजी में देखा जा सकता है जिसमें नर्मदा भक्तों में माताओ बहनों सबसे ज्यादा बुजुर्गों में बड़ी-बड़ी संख्या में मां की परिक्रमा करने में लगे हुए हैं व हर हर नर्मदे के शब्दों का उच्चारण करते हुए ,और मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें प्रमुख मार्गो से परिक्रमा करने वाले भक्तों का नर्मदा भक्त हर तरह से स्वागत वंदन अभिनंदन कर रहे हैं। उनको देख उनके खाने पीने रोकने ठहरने की व्यवस्था में लग जाते हैं।
इसी श्रृंखला में वीते मंगलवार नर्मदा मिशन के प्रणेता दादा जी भैया जी सरकार दादा गुरु महाराज जबलपुर से नर्मदा मैया के विशेष भक्ति में लीन महा तपस्वी परिक्रमा करते हुए मंगलवार दोपहर गाडरवारा से आते हुए, सालीचौका के समीप स्टेट हाईवे पर स्थित पोडार चौराहे पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में परिक्रमा करते हुए आगमन हुआ, जहां पर लोगों ने चलते हुए महान तपस्वी दादा गुरु महाराज का जोरदार पुष्प मालाओं से स्वागत किया जिनके साथ हजारों की संख्या में नर्मदा परिक्रमा करने वाले संत एवं सेवा करने वाले भक्त मौजूद थे ,एवं शाम को मंदिर परिसर में पहुंचते हुए रात में शिव जी की पूजन अर्चन वंदन कर रात्रि में शिव मंदिर प्रांगण में मां नर्मदा का भक्ति मय का प्रवचन देते हुए कथा वाचन किया,वही प्रांगण में रात्रि में भंडारे का आयोजन किया गया। भैया जी सरकार दादा महाराज के शब्दों में लीन हेतु भारी संख्या में मंदिर प्रांगण में माताओ व बुजुर्ग एवं नर्मदा परिक्रमा वासी एवम् सेवक सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुबह होते ही गुरु महाराज ने भोले नाथ के मंदिर से पूजन अर्चन कर अवदूध गुरु दादा महाराज का आगे बनखेड़ी की और जाते समय लोगों ने पुष्पों से स्वागत करते हुए गुरु की रवानगी दी।
0 Comments