प्रखर राय जिला संयोजक नियुक्त



लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते भाजपा ने अनुभवी सक्रिय ओजस्वी वक्ता को, सोशल मीडिया जिला संयोजक किया नियुक्त "प्रखर राय"
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
रिपोर्टर विमलेश श्रीवास
HR Times News नरसिंहपुर गाडरवारा :-  लोकसभा चुनाव की सरगर्मी आते ही नगर से लेकर जिला प्रदेश सहित पूरे भारत में राजनीति बड़े जोर शोर से तेजी की ओर बढ़ रही है जिसमें भाजपा सबसे आगे दिखाई दे रही है इसी के चलते ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा , प्रदेश प्रभारी रणवीर सिंह ,अध्यक्ष व मंत्री म. प्र शासन नारायण कुशवाहा, मंत्री  राजा राम शिवहरे  की अनुशंसा से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत भाजपा के अनुभवी सक्रिय कार्यकर्ता ओजस्वी वक्ता *श्री प्रखर राय*  को नरसिंहपुर जिले का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।
गोरतलब हों की श्री  राय पूर्व में भाजपा के कई पदो पर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाहन कर चुके है, प्रखर राय सोशल मीडिया में काफी सक्रिय और लोकप्रिय हैं श्री राय को 1.5 लाख से अधिक लोग  सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, फेसबुक पर करीब 86,000 फॉलोअर्स हैं और अलग प्लेटफार्म पर 60,000 से अधिक लोग है l 
श्री राय 2011 से पार्टी की सेवा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, गाडरवारा और पिपरिया विधानसभा में अधिक वज़न दारी रखते हैं आपकी इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों ने खुशी और हर्ष व्यक्त कर बधाई प्रेषित की गई है ।

Post a Comment

0 Comments