स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित प्राचार्य डॉ.ममता शर्मा

सात दिवसीय शिविर में द्वितीय प्रभात फेरी 'उठ जाग मुसाफिर गीत' की धुन से शुभारंभ डॉ.मर्सकोले 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर । स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.ममता शर्मा,रासेयो छात्र इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जी.एस.मर्सकोले, रोहितसिंह गोंड व देवांश पचौरी निर्देश अनुसार आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में द्वितीय दिवस को प्रभात फेरी में 'उठ जाग मुसाफिर गीत' की धुन से शुभारंभ कर स्वयंसेक विश्वास जाटव ने पी.टी.और योग कराया। एवं बीते दिवस की गतिविधियों को स्वयंसेवकों ने शिविर  दर्पण के माध्यम से सभी के समक्ष प्रस्तुत किया है। श्रम सीकर में शिविर प्रशिक्षक रोहित सिंह गोंड द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास एवं बैच की जानकारी स्वयंसेवकों को दी । और भोजन के पश्चात बौद्धिक सत्र में गतिविधि अनुसार स्वयंसेवक छात्र राज पटेल को अध्यक्ष बनाया,तथा समाजसेवी रामप्रसाद ठाकुर ने बताया कि नशे के कारण युवाओं की शक्ति क्षीण होती जा रही है । कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया है कि नशा न करने वाले युवा व्यक्ति का जीवन व्यवस्थित होता है,वही शिविर नायक देवांश पचौरी ने कहा जिस परिवार के लोग नशा नहीं करते उनका परिवार स्वस्थ व अच्छा होता है । बौद्धिक सत्र का संचालन स्वयंसेवक छात्र राज ढिमोले तथा आभार रेवाराम चौधरी ने किया। 
            खेल सत्र में स्वयंसेवक वीरेंद्र प्रजापति ने 'कितने भाई कितने' खेल खिलाकर स्वयंसेवकों का मनोरंजन किया। व जनसंपर्क की भूमिका में रोहित नौरिया,साहिल खान,राजू सिंह,नितिन जाटव ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशामुक्ति का संदेश दिया। तथा सांस्कृतिक संध्या में संदीप उईके,नीरज वंशकार,बृजेश चौधरी,वेदांत दुबे,शिवम गोंड और लोकगीत,लोकनृत्य और मिमिक्री कर ग्रामीणों के मन को मोह लिया, अतः सांस्कृतिक सत्र का संचालन हर्षित चौरसिया एवं आभार महेंद्र ठाकुर  द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments