शास. हाईस्कूल के पास बगैर अनुमति काटे जा रहे,फलदार वृक्ष जिम्मेदार दें ध्यान
नरसिंहपुर गत दिवस ग्राम करकबेल में में शासकीय हाई स्कूल के पास बगैर अनुमति के फलदार वृक्ष काटे जा रहे हैं जो हाई स्कूल के बाजू में स्थित पंडित दयाशंकर द्विवेदी के घर के आंगन में बगैर प्रशासनिक अनुमति के पेड़ काटा गया जिससे पेड़ गिर गया, जिसमें उक्त व्यक्ति की गाय भी घायल हो गई एवं बच्चे जो वहां खेल रहे थे बाल बाल बचे, पेड़ काटने वाले मजदूर संदीप यादव निवासी देवरी से जब पूछा गया कि किसकी अनुमति से पेड़ काट रहे हो, तो उसने बताया कि स्कूल के प्राचार्य एवं जुगल दुबे ने पेड़ कटवाया है लापरवाही पूर्वक काटे जा रहे पेड़ जो कभी भी किसी के भी ऊपर गिर सकते हैं जिससे भारी नुकसान हो सकता है जिला शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर महोदय से आग्रह है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषियों पर उचित कार्यवाही करें जिससे भविष्य में कोई बड़ी जनहानि ना हो सके।
0 Comments