भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ी, हमसे पूछेगी कि यह नदियां कैसी होती थी, साब ?
HR Times News नरसिंहपुर :- शायद कई लोग अपने आपको बड़ा नर्मदा भक्त बोलते हों या अपने आपको को क्षेत्र का जनप्रतिनिधि मानते हैं परंतु माँ नर्मदा जी के साथ नरसिंहपुर जिले की तमाम नदियों से बड़ी बड़ी विशालकाय मशीनों से बेहतशा अति तीव्र गति से दिन रात रेत का उत्खनन करा जा रहा है जिससे पवित्र नदियों का अस्तिव खतरे में आ गया है, नदियों से जल जीव जंतु का जीवन तो समाप्त हो ही गया है पर चिंता है कि अगले 4 सालों में जिले से रेत का नामोनिशान मिट भी जाएगा, हमारी आने वाली छोड़ो हमे ही रेत और तट विहीन नदी देखने मिलेंगी,
मध्य प्रदेश के रेत उत्खनन 2021 के अधिनियम की खुले आम धजिया उड़ाई जा रही है, खनिज विभाग है या नही जानता को कभी दिखा ही नहीं और ना ही कोई जिम्मेदार चुना हुआ जनप्रतिनिधि कभी सामने आया आयाजिले की संपदा को लूटने से रोकने के लिए, अधिकारी को नदियों से कोई मतलब नहीं, भविष्य में एक चुल्लू पानी और एक मुट्ठी रेत के लिए जिले के लोग तरसने वाले हैं, भू जमीन के जल स्तर प्रति वर्ष गिरता जा रहा है, अभी वक्त है सब जागृत हो जाएं, और अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खनन माफियाओं के खिलाफ़ अपनी आवाज बुलंद करें, बाहरी लोग तो पैसा छापकर चल देंगे पछताना आम जनता को पड़ेगा 10 हजार में भी एक ट्रॉली रेत नही मिलेंगी ।
नदियों को चुनरी या पूजा पाठ का सामान नहीं उन्हें उनकी शुद्धता पवित्रता उनका अस्तित्व बना रहे इतना ही चाहिए, जनता नेता आधिकारी नींद से नहीं जागे तो बड़ी देर हो जाएगी ।
सभी जागरूक लोग प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जी को लिखित या ईमेल से शिकायत करें या 181 पर कॉल करें।
0 Comments