एफएमजी ई की प्रथम परीक्षा में ही 192 अंक से पास डॉक्टर युवराज सिंह पटेल
HR Times News नरसिंहपुर :- मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बाघपौड़ी,डांगीढाना निवासी डॉ.युवराज सिंह पटेल ने, पर्म स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी रसिया (रूस) से एम बी बी एस की डिग्री हासिल की और भारत लौटकर एफएमजीई की परीक्षा को प्रथम बार में ही 192 अंको से उत्तीर्ण की । युवराज ने डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता एवं संपूर्ण लोधी समाज का नाम रौशन किया है। युवराज के पिता भूपेंद्र पटेल एवं माता दयावती पटेल के संघर्ष और सपना युवराज ने पूर्ण किया ।
हम बता दें कि डॉ .युवराज की उम्र 27 वर्ष है जिनकी जन्म तारीख 3-3 1997 और इन्होंने प्रथम बार में ही डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता की चिंता हर ली है ।
उक्त अवसर पर ग्राम वासियों, समाज व क्षेत्रीय लोगों और शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं व बधाईयां प्रेषित की ।
डॉक्टर डॉ. युवराज पटेल
0 Comments