21 किलो गांजे की खेप जप्त, तीनों आरोपी मथुरा, ऑपरेशन प्रहार सफल, थाना स्टेशनगंज
HR Times News नरसिंहपुर “आपरेशन प्रहार“ के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस की सफलता में लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये का 21 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त कर,तीनों आरोपी उडीसा से मथुरा उत्तर प्रदेश अवैध गांजा लेकर जा रहे थे, वह स्टेशन पुलिस ने घर दबोचे ।
हम बता दें कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों पर सख्ती से कार्यवाही करने यह"आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये हैं।
1,20,000 रुपए का अवैध गांजा जप्त :-
मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति जो कि मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो एक टीव्हीएस कंपनी की ज्यूपिटर बिना नंम्बर की स्कूटी रखे हुये है जो पैर के पास वाले स्थान पर पान मसाले के थैले में बडी मात्रा में गांजा रखे हुये है। उक्त व्यक्ति कुछ देर मे मुंगवानी तरफ से फौजी ढाबा के पास के पास नहर की पुलिया पर आने वाला है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी की गयी । परिणाम स्वरूप आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, अलर्ट टीम द्वारा पीछा कर गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पुष्पेन्द्र जाट (चौधरी) उर्फ लाला पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 26 साल निवासी सरई दोंद, थाना वलदेव, तहसील महावन, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश का होना बताया गया।
जव आरोपी से गहनता से पूछताछ की तव उसके दो अन्य साथी सुनील कुमार पिता बनीसिंह जाटव उम्र 27 साल, निवासी सराय दाउद, थाना बलदेव, जिला मथुरा एवं रोहित गौतम पिता नीरज गौतम उम्र 25 साल, निवासी निवासी सराय दाउद, थाना बलदेव, जिला मथुरा जो कि अपाचे मोटर साईकिल से आगे निकल गया है।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उनका पीछा किया गया एवं रौसरा हाईवे के पास पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी।
एनडीपीएस एक्ट तहत प्रकरण दर्ज :-* तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना स्टेशनगंज में अपराध क्रमांक 81/2024 धारा 8, ए (सी)/20 (बी) (2) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है।
मुख्य भूमिका रही
उक्त मुख्य भूमिका में थाना प्रभारी सहदेव राम साहू, विजय द्विवेदी, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, आरक्षक शिवम गूजर, आरक्षक श्रेय अवस्थी, आरक्षक विवेक गोस्वामी, सैनिक राजेन्द्र सिंह राजपूत, सैनिक भूपेन्द्र एवं साईबर सेल से आरक्षक धारासिंह सहित की मुख्य भूमिका रही ।
0 Comments