बगैर लाइसेंस बेचा जा रहा था नकली खाद, किसान सभा टीम ने धर दबोचा, जिम्मेदार दें ध्यान

 किसान सभा ने नकली डीएपी खाद रैकेट की पतासाजी कर कठोर कार्रवाई की मांग सौंपा ज्ञापन
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times News नरसिंहपुर-सालीचौका  गत दिवस मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा द्वारा कलेक्टर एवं सालीचौका चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।
           जिले से लगे नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम भाट पिपरिया एवं उमरधा ग्राम के लोगों ने एक बगैर नंबर की पिकअप वाहन से गांव गांव पहुंचाकर नकली डी ए पी खाद की बिक्री करते हुए पकड़ा गया था । जिसमें नकली डी ए पी खाद एक पिकअप वाहन में ड्राइवर राजकुमार द्वारा सालीचौका निवासी हर्ष गुप्ता जिसके मोबाइल नंबर को दर्ज कराते हुए बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम निवासी जितेंद्र भार्गव एवं किसानों द्धारा पकड़ा है।जिसके नकली होने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारी को भी की गई, जिसमें वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी द्धारा पंचनामा तैयार करते हुए जपती बनाकर जांच हेतु सैंपल दिनांक  29/11/2023 को लेकर जांच में लिया गया। चूंकि आरोपी सालीचौका से जुड़े होने के कारण जिले में चल रहे नकली खाद बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश कर जिला प्रशासन से कार्यवाहीं करने की अपेक्षा की है।
         हम बता दें कि उक्त सैंपल जांच में पकड़ा गया डी ए पी नकली साबित हुआ है। जिसका पंचनामा एवं जांच रिपोर्ट की छायाप्रति ज्ञापन के साथ संलग्न है।

बगैर लाइसेंस बेचा जा रहा नकली खाद जिम्मेदार दे ध्यान

     नकली खाद की अवैध तरीके से बिना लाइसेंस की बिक्री चरम पर की जा रही है यह बिक्री सालीचौका गाडरवारा एवं नर्मदापुरम के बनखेड़ी तहसील में अत्यधिक हो रही है जिससे उक्त नकली खाद निर्माताओं के रैकेट से किसानों की लागत लगने के बाद भी फसल में गुणवत्ता पूर्ण खाद न मिलने से किसानों को कई लाखों के उत्पादन पर भारी नुकसान पहुंच रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त ड्राइवर एवं हर्ष गुप्ता पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए एवं उनके माध्यम से नकली खाद निर्माता पर कठोर दंडात्मक व निष्पक्ष कार्यवाही की जावे।
    मध्यप्रदेश किसान सभा गाडरवारा आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करता है एवं नकली खाद निर्माण करने वाले एवं गांव गांव दुकानों से वितरण करने वालो की भी गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। आरोपी राजनैतिक पहुंच वाले हो सकते हैं ।किसी भी कीमत पर किसानों को बर्बाद कर लूट करने बालों को बख्शा न जावे अन्यथा किसान सभा किसानों के साथ जनांदोलन करने बाध्य होगी ।जिसकी जबाबदारी प्रशासन की होगी।
किसानों के हित में तत्काल कार्यवाही करने की अपेक्षा है।
        ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल,किसान सभा अध्यक्ष जगदीश पटेल, देवेंद्र वर्मा, जितेंद्र भार्गव, नरेंद्र वर्मा, गंगाराम बघेले,लीलाधर वर्मा , नीरज कुमार पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments