केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, लगाया शिविर

केंद्रीय विद्यालय में हुआ आयोजित शिविर, दी विभिन्न जानकारियां    

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर  :- केंद्रीय विद्यालय नरसिंहपुर में विधिक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एम के शर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता एवं साक्षारता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला जज/सचिव वैभव कुमार सक्सेना एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी राजेश कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में ऑफलाइन शिविर आयोजित किया गया शिविर में पैरालीगल वालिटीयर आशुतोष स्वामी ने छात्रों को निःशुल्क वकील की सहायता, विधिक जानकारी, लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, मोबाइल का सदुपयोग- दुरुपयोग के बारे में, बाल विवाह की रोकथाम कई सरकारी विभागों के टोल फ्री फोन नंबर एवं केंद्र सरकार राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही बच्चों को अच्छा व्यक्ति बनने के गुण बताये गए  साथ ही नशा न करने की शपथ दिलाई गई सभी छात्रों को विधिक विभिन्न योजनाओं की जानकारी के पंपलेट बांटे गए, संस्था में कार्यरत प्राचार्य अरुण कुमार तुमसरे, शिक्षकों में स्वप्निल शर्मा, रुपेश मेहरा, वैभव वर्मा, आलोक यादव एवं पैरालीगल वालिटीयर आशुतोष स्वामी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments