राखी का गीत गाकर, पारंपरिक ढंग से रक्षाबंधन पर्व मनाया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नरसिंहपुर

आत्मा को भी सशक्त बनाने से होगी स्वयं की और औरों की रक्षा _बीके प्रीती दीदी

संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर  :- अंतर्राष्ट्रीय संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में रक्षाबंधन एवं ओणम पर्व के उपलक्ष में चावरा विद्यापीठ नरसिंहपुर में रक्षाबंधन एवं दक्षिण भारत का प्रसिद्ध ओणम पर्व मनाया गया। बैंड की मधुर ध्वनि तथा पारंपरिक ओणम नृत्य के साथ बच्चों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य फादर बाबू जान धारियल ने पुष्प कुछ से बीके प्रीती दीदी का स्वागत किया। बच्चों ने राखी बांधकर, राखी का गीत गाकर, पारंपरिक ढंग से रक्षाबंधन पर्व  मनाया गया। इस अवसर पर बीके प्रीती दीदी ने कहा की शरीर के साथ-साथ आत्मा को सशक्त बनाने से स्वयं की और औरों की भी रक्षा कर सकेंगे । दीदी ने कहा राजयोगा मेडिटेशन से नजर रखने की शक्ति प्राप्त होती है। विद्यालय में ओणम पर्व पर फूलों की सुंदर रंगोली सजाई गई ।दीदी ने सभी को रक्षाबंधन एवं ओणम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
बीके किरण दीदी ने राजयोग का मेडिटेशन का अनुभव कराया। 
                   प्राचार्य महोदय ने कहा वर्तमान में बच्चों को मेडिटेशन की बहुत आवश्यकता है । अंत में प्राचार्य महोदय नेरक्षाबंधन एवं ओणम पर्व की शुभकामनाएं तथाआभार धन्यवादव्यक्त किया।
                  उक्त अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था से वरिष्ठ राजयोगी भरता भी के मुकेश नेम जी, विद्यालय के प्राचार्य लगभग 150 स्टाफ एवं लगभग ढाई हजार विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments