HR TIMES DIGITAL NEWS
संवाददाता - प्रीतम रजक
पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 25 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए! पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों को समझाइस देने के उपरान्त भी जिन वाहन चालकों में सुधार नही हुआ उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही विगत दिनों में जिले में कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर दो पहिया वाहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 25 बाइक्स (बुलेट) एवं कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से साइलेन्सर निकाले जाकर जप्त किए गए थे।
0 Comments