नरसिंहपुर, कोतवाली पुलिस को बडी सफलता, सोने चाँदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्त में, चोरी किए गए आभूषण सहित एक दो पहिया वाहन कुल 02 लाख 33 हजार का मशरूका बरामद

नरसिंहपुर 
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस को बडी सफलता, सोने चाँदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्त में, 03 प्रकरण में चोरी किए गए आभूषण सहित एक दो पहिया वाहन कुल 02 लाख 33 हजार का मशरूका बरामद।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में द्वारा गुन्डे बदमाशों, संपत्ति संबंधी मामलों के अपराधियों की धरपकड एवं अपराधियो पर नियत्रंण हेतु जिले मे अभियान चलाया जा रहा है।


दिनांक 03/08/2023 को मुखबिर के व्दारा सूचना प्राप्त हुयी कि तिंदनी रोड नहर के पास में दो व्यक्ति एक मोटर सायकल लेकर संदिग्ध परिस्थितियों खडे हुए है जां उक्त मोटर साईकिल को बेचने की बात कर रहे है। सूचना पर उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर से बताये स्थान पर दबिश दी गयी जो तिंदनी रोड नहर के पास दो व्यक्ति एक स्पलेण्डर मोटर सायकल लेकर भागने लगे जिन्हें उक्त टीम के व्दारा घेराबंदी कर पकडा गया।


पकडे गये आरोपियों से पूछताछ पर अपना नाम यासीन उर्फ आशु अली पिता तहसीन अली, उम्र 47 साल निवासी सूपाताल, आजाद नगर, थाना गढा, जिला जबलपुर एवं दूसरे ने अपना नाम भागवत् उर्फ गुड्डू चौधरी पिता भैरव चौधरी उम्र 32 साल, निवासी आई.टी.आई. शंकरनगर, थाना माढौताल, जिला जबलपुर के होना बताया गया।

आरोपियों जिनसे हिकमत अमली से पूछताछ पर उक्त व्यक्ति व्दारा वर्ष 2023 में माह मई, जून व जुलाई में थाना कोतवाली अंतर्गत 03 चोरी की घटनाओं को अंजान देना स्वीकार किये तथा उक्त आरोपियान से चोरी की मशरूका सोने की चेन,सोने की अंगूठी ,एक मोटर सायकल तथा एक बैग में चोरी में प्रयुक्त समस्त औजार कुल मशरूका कीमती करीबन 2,33000/- रूपये की जप्त किये गये है।

Post a Comment

0 Comments