शास. दस्तावेजों को खिलवाड़ बना रहे, ग्राम पंचायत जिम्मेदार चौराखेड़ा जनपद पंचायत नर.



शास. दस्तावेजों को खिलवाड़ बना रहे, ग्राम पंचायत जिम्मेदार चौराखेड़ा जनपद पंचायत नर.
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR Times  News नरसिंहपुर :- ग्राम पंचायत चौराखेड़ा रा. ग्रामोदय अंतर्गत सुदूर सड़क रास्ता निर्माण ग्राम सभा की बैठक में निर्णय लेने के बावजूद चौराखेड़ा में शासकीय मेंढे पर ट्रैक्टर गाढ़ादान रास्ता है । और वह रास्ता संचालित भी है। किसानों के वाहनों का आवागमन उसी रास्ते से होता है । अर्थात उस रास्ते पर अत्याधिक कीचड़ होने के कारण वाहनों का आना जाना बंद हो जाता है। जिससे किसान समय पर अपना कृषि कार्य नहीं कर पाते हैं । स्थिति देखते हुए उप.सद.द्वारा निर्णय लिया गया कि राजाराम पटेल के घर से मूलचंद पटेल के घर की ओर की दूरी 1 किलोमीटर है उस पर नवीन सुदूर सड़क योजना अंतर्गत निर्माण कार्य सुकृत करना उचित है । कार्रवाई हेतु ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव प्रति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरसिंहपुर को भी प्रस्ताव अनुमोदन कर प्रेषित किया गया था । यह प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किया गया था , जिस प्रस्ताव पर ग्राम सभा कारवाही पंजी पर अक्षर कर सत्यलिपि जनपद पंचायत नरसिंहपुर को भी दी गई थी ।लेकिन आज दिनांक तक ना तो ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के कानों में जूं रेंगी और ना ही जनपद पंचायत के कानों में जूं रेंगी । ऐसे जिम्मेदार अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि रहेंगे तो ग्राम का विकास कैसे होगा यह ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए विचारणीय विषय है इनकी इच्छा शक्ति नष्ट होने के कारण यह जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण तकरीबन 40 वर्षों से इस रास्ते को लेकर हलाकान हैं  ? और शासकीय दस्तावेजों को खिलवाड़ समझ रहे हैं ।ग्रामीणों को अपेक्षा है कि उच्च अधिकारी इस पर संज्ञान लें और ग्रामीणों को सुविधा दिलाने में मदद करें ।

Post a Comment

0 Comments