जनपद शिक्षा केंद्र कंट्रोल रूम नरसिंहपुर में मॉनिटरिंग करते अधिकारी

पांचवी आठवीं प्री मूल्यांकन प्रारंभ,निजी विद्यालयों की भी रही सहभागिता,शून्य निवेश नवाचार की राशिके ने की सराहना

संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times Newsनरसिंहपुर :– कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, डीपी सी आर पी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में एक नए नवाचार के साथ कक्षा पांचवी आठवीं वार्षिक मूल्यांकन पूर्व प्री मूल्यांकन आयोजित किया जा रहा है, जिसकी राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल ने सराहना करते हुए अन्य जिलों को अनुकरण करने की सलाह दी है।
जिसमे प्री मूल्यांकन छात्र छात्राओं को भयमुक्त वातावरण में मूल्यांकन प्रक्रिया में शिक्षकों की भूमिका भी सराहनीय है। पालकों से सतत संपर्क कर बच्चों को निर्धारित समय पर प्री मूल्यांकन आयोजित कर कापी जांचकर विषयवार प्रश्न पत्र विश्लेषण प्रपत्र तैयार कर जिला शिक्षा केंद्र द्वारा जारी लिंक पर जानकारी सबमिट की गई। और प्री मूल्यांकन में शासकीय विद्यालय के साथ साथ अशासकीय विद्यालयों के कक्षा पांचवी आठवीं के छात्र छात्राओं की भी सहभागिता रही।

एपीसी यजुवेंद्र सिलावट ने जानकारी देते हुए कहा कि इसके पूर्व राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के पूर्व जिले में शून्य निवेश नवाचार किया गया था, जिसके परिणाम प्रदेशभर में नरसिंहपुर जिला अव्वल रहा, इसी परिणाम के साथ पुनः जिले द्वारा जनशिक्षक, शिक्षकों के माध्यम से प्री मूल्यांकन का शून्य निवेश नवाचार किया जा रहा है। जिससे छात्र छात्राओं को विषय में किन प्रश्नों में समस्या है उसके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगा कर कमी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

 अंततः सभी विद्यालयों को पेपर जनशिक्षक के माध्यम से मूल्यांकन पूर्व  सोशल मीडिया पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं। बी आर सी ओ पी राय सहित जिले के समस्त विकासखंड स्रोत समन्वयक द्वारा जनपद शिक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम तैयार कर विधिवत मॉनिटरिंग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments