शौर्य क्लब ने नरसिहपुर इलेवन को शिकस्त देकर जीता सेमीफाइनल मुकाबला

सुपर ओवर में रायपुर को हराकर दिल्ली  पहुंची सेमीफाइनल में टीम 

 शौर्य क्लब ने नरसिहपुर इलेवन को शिकस्त देकर जीता सेमीफाइनल मुकाबला

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR  Times News नरसिंहपुर  :—क्रिकेट प्रेमियों को स्थानीय चर्च ग्राउंड पर सहकार सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित  स्व कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी स्मृति अखिल भारतीय t20 लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहै है।  टूर्नामेंट  का रोमांचकारी अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला दिल्ली और रायपुर केबीच हुआ जिसमे रायपुर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया एवम् दिल्ली को बल्लेबाजी हेतु आमंत्रित किया। एल बी शास्त्री दिल्ली के धुरंधर ओपनर बल्लेबाज दीपेश बालयान एवम् कौशल सुमन की जोड़ी ने शानदार 150 रन की शानदार साझेदारी की जिसमें दीपेश सानयाल ने 60बाल पर नाबाद 98रन की पारी खेली जिसमें एक छक्का एवम् 13 चौके शामिल हैं। मैच के 17वें ओवर में पहले खिलाड़ी के रूप में आउट हुए ओपनर कुशल ने 7चौकों की मदद से 25 बॉल पर 47 रन का शानदार योगदान दिया। रायपुर के गेंदबाजों की दिल्ली के दोनों ओपनर बल्लेबाज ने जमकर धुनाई करते हुए मात्र 2विकेट खोकर 184रन का लक्ष्य खड़ा किया।
184 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर के बल्लेबाज शुरुआती में पारी को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए लेकिन बल्लेबाज देवराज साहू की 25बाल पर 2छक्कों, 5चौकों की मदद से 25 बॉल पर 47 रन की शानदार बल्लेबाजी ने मैच को रोमांचकारी बना दिया।  एवम् मैच के अंतिम ओवर में 1बॉल पर दो रन की आवश्यकता थी मात्र एक रन ही बन सका और दूसरे के प्रयास में बल्लेबाज रन आउट हुए। जिससे रायपुर की टीम ने 184 के स्कोर पर मैच को टाय  कर दिया ।
 *सुपर ओवर खेला गया* सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरे रायपुर के ओपनर बल्लेबाज दर्शी एवम् देवराज साहू  ने दिल्ली के गेंदबाज यथार्थ की पहली गेंद पर दर्शी ने एक रन बनाकर दूसरा रन के चक्कर में रन आउट हुए। अगले बल्लेबाज स्वप्निल ने एक रन बनाया देवराज साहू एक रन पूरा कर  दूसरे रन के चक्कर में रन आउट हुए। रायपुर  3 रन ही बना सकी और  पूरा सुपर ओवर भी नहीं खेल सकी।
वहीं दिल्ली की ओर से सुपर ओवर के 3 रन के लक्ष्य को  दिल्ली के बल्लेबाज तेजस ने  देवराज साहू की पहली गेंद पर चौका मारकर दिल्ली को जीत दिलाई  ।

 *प्लेयर ऑफ द मैच* 

अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता टीम एल बी दिल्ली के दीपेश बालयान को मुख्य अतिथि पत्रकार सुशांत पुरोहित, संजय जैन, नीलेश जाट द्वारा दिया गया।

 *टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल* 

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच इटावा और नरसिहपुर के मध्य खेला गया जिसमें शौर्य क्लब इटावा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज सत्यम की  52 गेंद पर 2छक्के 10चौके की मदद से 77 रन की शानदार पारी की बदौलत 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरसिहपुर इलेवन के बल्लेबाज मात्र 168 रन ही बना सकी। नरसिहपुर इलेवन की और से बल्लेबाज अंकित दाने द्वारा  6 छक्के व 7चौके की मदद से 34बॉल पर 75रन की शानदार पारी खेली गई। शोर्य क्लब इटावा के यश गर्ग ने शानदार बालिंग का प्रदर्शन करते हुए 4ओवर में 26रन देकर 3विकेट लिए।
सेमीफानल विजेता टीम के सत्यम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार जलगांव ज्वेलर्स के सौजन्य से मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री संदीप पटेल, सेवादल जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पंकज चौकसे , प्रीतिराज प्रजापति, संजय नेमा द्वारा दिया गया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल दिल्ली और सिंडीकेट बैंक एम पी के मध्य खेला जाएगा ।मैच के निर्णायक मुकेश पटेल, देवेंद्र रजक, स्वप्निल शर्मा, पवन कौल, एवं कामेंट्रटर - दीपक अग्निहोत्री, शिवेंद्र शर्मा आशीष बोहरे
स्कोरर- , मयंक, ईशान रहे ।

Post a Comment

0 Comments