विद्यालय प्रबंधन एवं शैक्षणिक स्तर पर नए नवाचार से छात्र छात्राओं की उपलब्धि पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
HR Times News नरसिंहपुर :—विद्यालय प्रबन्धन वह कला है, जिसकेअन्तर्गत शिक्षा के विभिन्न उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु विद्यालय सम्बन्धी मानवीय और भौतिक तत्वों को व्यवस्थित किया जाता है। इस संकल्पना को साकार करने वाले कर्तव्यनिष्ठ ऊर्जावान शिक्षा क्षेत्र के गौरव
प्राचार्य रघुवीर प्रसाद पटेल हायर सेकेण्डरी करकबेल , हायर सेकेंडरी स्कूल धमना के प्राचार्य गोविंद बड़कुर, को विद्यालय परिसर सुन्दर एवम् स्वच्छ विद्यालय का वातावरण अनुशासन पूर्ण वातावरण रखने हेतु, जनशिक्षक आर पी शर्मा द्वारा जन शिक्षा केंद्र के समस्त विद्यालय से लेकर जिला स्तरीय समस्त अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय सतत सहयोग हेतु, जनशिक्षक एच पी कोरी को जनशिक्षा केंद्र पर डिजिटल स्मार्ट प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु ,देवेंद्र सिंह लोधी माध्यमिक शिक्षक मगरधा को शून्य निवेश से नवाचार, जिला,संभाग, राज्य स्तरीय टी एल एम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को गौरवान्वित करने हेतु, गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय गरिमामय सम्मान समारोह में कलेक्टर रिजु बाफना, जिला पंचायत सी ई ओ डा सौरभ संजय सोनवाने द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । शिक्षा परिवार आपके सम्मान से गौरवान्वित है। सभी शुभ चिंतकों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
0 Comments