आनंद उत्सव के उपलक्ष में नपा गार्डन वृक्षारोपण
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- नगरपालिका परिषद अधिकारी कर्मचारियों द्वारा गार्डन में आनंद उत्सव की शुरुआत में वृक्षारोपण करने का निर्णय लेते हुए नपा कर्मचारी टीम ने स्वयं कलेक्शन कर वृक्षारोपण करने का फैसला लेते हुए नगर पालिका परिसर को सुंदरता में रंगने के लिए दृढ़ संकल्प लिया है l इस अवसर पर आनंद उत्सव 2023 के उपलक्ष्य मे नगरपालिका कर्मचारियों व अधिकारियो द्वारा स्वयं के खर्च पर वृक्षारोपड़ करने के लिए सहमति बनाई l जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी आर के नामदेव, इंजीनियर पुरसोत्तम वाड़बूदे, जल प्रभारी प्रदीप नगायच, सुनील साहू, रामकुमार नामदेव, राजेश पटेल, मधु नेमा, कमलेश शाह इत्यादि ने पौधा खरीदने हेतु राशि दान की है । पौधे खरीदकर कल आनंद उत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य मे वृक्षारोपण किया जायेगा
0 Comments