विधानसभा प्रभारी हरिशंकर जयसवाल के सालीचौका नगर आगमन पर प्रखर राय की सहमति और पार्टी को अधिक मजबूती देने पर विचार विमर्श
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times News नरसिंहपुर आज गुरुवार को नवनियुक्त गाडरवारा विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल के सालीचौका नगर में भाजपा युवा नेता प्रखर राय के निज निवास पर आगमन हुआ, इस दौरान गाडरवारा विधानसभा की वास्तविक राजनीतिक स्थिति पर गहराई से चर्चा की गई । साथ ही पार्टी को और अधिक मजबूत करने पर विचार-विमर्श कर सभी ने अपने अपने विचार रखें, अंततः विचार मंथन कर निर्णय लिया गया कि जनसंपर्क को और अधिक तेजी देना है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

0 Comments