बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित, हुई गंभीर दुर्घटना (एक्सीडेंट)पांच घायल,
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times Newsसालीचौका :- बीती रात रविवार को तकरीबन 9 बजे के आसपास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। मामला सालीचौका और बारहा बडा़ सड़क मार्ग स्थित ग्राम बसुरिया के पास का है,बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट हो गया, बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में और गाड़ी बसुरिया की है । सूचना मिलते ही मौके पर सालीचौका पुलिस हंड्रेड डायल पहुंची गाड़ी में सवार पांच लोग गंभीर घायल मिले और लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सालीचौका लाया गया, जहां उपचार जारी था। गंभीरता को देखते हुए रात में ही रेफर कर दिया गया। राहगीरों का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर कैसे पलटी ? घटनाक्रम को देखते हुए लोग तरह-तरह की बातें कर रहे है कोई कह रहा सामने कोई जानवर आ गया था तो कोई कह रहा ड्राइवर नशे में था इसकी पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई हालांकि मामला जो भी है घायल पांच में 3 को इलाज के बाद घर भेज दिया गया व दो भाई लोगों को गाडरवारा अस्पताल रिफर कर दिया गया था जिनकी हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है।
0 Comments