नन्हे मुन्नों द्वारा सजाई व्यंजनों की बगिया, रंग विरंगे परिधानों से सज्जित हो कराया गया भारत दर्शन

 नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सजाई व्यंजनों की बगिया, रंग बिरंगे परिधानों से सज्जित हो कराया भारत दर्शन

संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर करेली :- बालदिवस के उपलक्ष्य में आई के आई पी एस स्कूल में सप्ताहिक बाल दिवस आयोजन के तत्वधान में नन्हे मुन्नों के द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों की बगिया सजाकर एवं रंग विरंगे परिधानों से सुसज्जित होकर भारत दर्शन कर मनाया, भारत दर्शन की संयोजक शिक्षिका साक्षी शर्मा रही, कार्यक्रम का प्रारंभ गणमान्य अथितियों के द्वारा सरस्वती एवं भगवान गणेश के पूजन से हुआ तदोपरांत, स्वागत संस्था के प्रबंधक अनुराग कौरव, एवं गुरनीत लम्बा द्वारा किया, अगली कड़ी में सरस्वती वंदना संस्था के छात्राओं अक्षरा, प्रियांशी एवं रंजीता द्वारा प्रस्तुति दी गई तदोपरांत ताइकण्डो की प्रस्तुति कोच अमर मेहरा के नेतृत्व में टीम लीडर प्रतीक पस्टारिया, मोहित, प्राची, कहकशा अंजुम, अनुकल्प के दल ने दी, इसके उपरांत स्लो मोशन एकल नृत्य निहारिका गोस्वामी एवं सामुहिक नृत्य शिक्षक दल कु. दीक्षा शर्मा, कु. आरती राजपूत, मुस्कान पटेल, कु. महिमा श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत किया, आगामी श्रृंखला में आगन्तुक गणों ठाकुर राजेन्द्र सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष, संदीप ममार नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगर निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, फादर वर्गीश प्रिंसिपल कार्मेल स्कूल,संगीता दीपक शर्मा पार्षद, खालिक कुरेशी पार्षद, पुरुषोत्तम चौरसिया पार्षद, अनिल दूबे बंटी पार्षद, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल दास गुप्ता मरेले, पत्रकार दीपक कौरव, पत्रकार प्रवीण कौरव, हेमराज विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, अमित जैन पत्रकार, पवन सोलंकी स्वतंत्र पत्रकार, शैलेन्द्र बिल्थरे, विशाल सरोहा, रिंकू छावड़ा, अरविंद रघुवंशी, ओमप्रकाश बड़कुर, कमलेश कौरव शिक्षक के द्वारा फीता काटकर बालमेला का उद्घाटन किया। बालमेला लगाने का उद्देश्य संस्था के संचालक पं.योगेश संतोष भारद्वाज "योगी" शिक्षक प्रेरक के द्वारा बताया गया कि बच्चों को बहुमुखी प्रतिभा का धनी होना चाहिये, बाल मेले में बच्चे दुकाने सजाते है,  तो वाणिज्य संकलन का भाव निकलकर बाहर आता है, जो उनके भविष्य में काम आता है। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी अफ्शा खान, कु. महिमा श्रीवास्तव एवं गुरनीत लम्बा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका शिवानी सिंह, कायनात खान, प्रीति पस्टारिया, ने निभाई। सहयोगी के रूप में दीपक एवं सुनीता विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभिभावकों में प्रमुख रूप से मनोज पस्टारिया, फ़िरोज़ खान , सादिक अली, डॉ संगीत चंदरौल , नीलेश माथुर, कौशिक पटेल, तेजराम रजक, हरगोविंद मेहरा श्रीमती ममता सिंह, कमलेश चौरसिया की उपस्थिति रही। अतिथियों का आभार संस्था प्रमुख पंडित योगेश संतोष भारद्वाज ने किया।

Post a Comment

0 Comments