HR Times News नरसिंहपुर गाडरवारा :- बीते रविवार सालीचौका समीपस्थ दिनांक 06 की दोपहर को मुखबिर की सूचना पर वनमण्डल अधिकारी एवं उपवनमंडल अधिकारी गाडरवारा के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र गाडरवारा के अमले द्वारा सालीचौका के पास अर्जुन गांव में जागृत पिता संतोष गुर्जर के घर पर जांच कार्यवाही की। जिसमें उनके घर में सागौन के अवैध खिड़की दरवाजे चौखट आदि लगे पाए गए। जांच में पाया गया कि उनके द्वारा उनका मकान वर्ष 2017 में बनाया गया जिसमें उनके बताए अनुसार उनके खेत की सागौन के पेड़ों की लकड़ी काटकर उनके द्वारा खिड़की दरवाजे बनाने में इस्तेमाल की गई है। मकान में 7 नग दरवाजा एवं 12 नग खिड़की पाई गई, जिसमें कुल 0.310 घन मीटर सागौन काष्ठ की जप्ती बनाई गई। आरोपी के निशानदेही पर उसके खेत में सागौन के एक से दो वर्ष पुराने सागौन के ठूंठ पाए गए। वन अपराध प्रकरण क्रमांक 32419/21 दिनांक 6.11.2022 दर्ज किया जांच जारी है। जप्ति कार्यवाही में वन परीक्षेत्र अधिकारी गाडरवारा अरविंद अहिरवार वन क्षेत्रपाल के निर्देशन में श्री राजेंद्र शर्मा, वनपाल , परिक्षेत्र सहायक बारहा बड़ा श्री घनश्याम श्रीवास,वनरक्षक, श्रीमती राधा उइके,वनपाल, श्री हरिओम वर्मा वनरक्षक, सचिन कटारे वनरक्षक ,आदित्य शर्मा वनरक्षक,योगेश वर्मा वाहन चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई के बाद पूरे एरिया में लोगों में काफी हलचल देखी सुनी गई एवं सूत्र बताते हैं कि इस तरह सागौन कि कटाई व अवैध सागौन के भंडारण इस क्षेत्र में और भी मिल सकते हैं अगर वन विभाग चाहे तो ऐसे भंडारण पर गुप्तचर लगाकर पकड़ा धकड़ी बड़ी संख्या में कर सकता है।
0 Comments