कैरियर गाइडेंस सेमिनार पीजी कॉलेज ऑडिटरियम
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) मध्यप्रदेश जिला इकाई नरसिंहपुर द्वारा विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं हेतु नीट, जेईई, पीएससी, यूपीएससी ,पीईबी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कैरियर गाइडेंस सेमिनार कल दिनांक 19 नवंबर दिन शनिवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 12:00 से रखा गया है जिसमें प्रमुख मोटिवेशनल वक्ता के रूप में श्री लोकेश लिल्हारे जीएसटी कमिश्नर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्ताश्य की जानकारी देते हुए हरनाम सिंह अध्यक्ष, जिला आलोक संघ नरसिंहपुर ने बताया कि छू लो आसमान के उद्देश्य से हमारा संघ विद्यार्थियों के लिए उचित मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहता है।
0 Comments