शराब के नशे में ,युवक ने पंडाल में की तोड़फोड़ समिति ने सौंपा ज्ञापन- पुलिस ने किया गिरफ्तार
HR Times News:- नरसिंहपुर सालीचौका बीते दिवस माता रानी के नवरात्र के 9 दिवस पूर्ण होने के बाद नवमी व दशहरे पर हर तरफ विसर्जन का दौर लगातार चल रहा। बुधवार को विजयदशमी के पावन पर्व पर नगर की शिव शक्ति नवदुर्गा समिति बगीचा दरबार के सदस्य मां दुर्गा के विसर्जन करने के लिए नर्मदा नदी तट गए हुए थे । उसके बाद शाम को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पंडाल को खाली पाकर उसमें शराब खोरी करने लगे । तभी समिति के कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उनमें से एक ने चाकू निकालकर लोगों को डराने लगा व पंडाल में लगे सेट के टेंट खंबे भी उखाड़ दिए । पहचान के मुताबिक शराब पीने वाले एक युवा का नाम सूरज उर्फ शाकाल बताया गया है जो कि उसी एरिया रेता मोहल्ला का ही निवासी है । गुरुवार को शिव शक्ति नवदुर्गा समिति बगीचा दरबार के सभी सदस्यों ने सालेचौका स्थानीय उप थाने में प्रभारी पीएल पाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई की सूरज शाकाल कहार नामक इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस प्रशासन मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। देखा जाए तो इस समय नव युवाओं में शराब खोरी का तांडव ज्यादा चल रहा है ऐसे किसी मामले में प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए , लोगों का कहना है ऐसे असामाजिक तत्वों को खुला ना छोड़ा जाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शराबी तत्व के खिलाफ मामला कायम करते हुए हिरासत में लिया ।
0 Comments