अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध सक्रिय पुलिस प्रशासन विपुल श्रीवास्तव
HR Times News नरसिंहपुर अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त 93 प्रकरणों में आरोपियों को माननीय न्यायालय से दण्डित कराने में अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि अवैध शराब/मादक पदार्थ के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु वर्ष 2021-2022 में लगातार विशेष अभियान चालाया जा रहा है। अभियान के तहत समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से शराब का व्यापार में लिप्त एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर धरपकड की जावे।
अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब/मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त आसमाजिक तत्वों की सूचनाएं प्राप्त करने हेतु मुखबिरों को सक्रीय किया गया है एवं कार्यवाही हेतु थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया जाकर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त असमाजिक तत्वों के सबंध में मुखबिरो के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जाकर दबिश दी जा रही है।
अभियान के तहत 01 जनवरी 2021 से 30 सितम्बर 2022 तक अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त असमाजिक तत्वों की धरपकड की जाकर न्यायालय से 132 प्रकरणों का निराकरण कराते हुए कुल 93 प्रकरणों में आरोपियों को न्यायालय से दंडित कराने में पुलिस प्रशासन की एम भूमिका रही ।
लगातार अवैध नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध नशे की रोकथाम एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 233 नुक्कड सभा/जागरूकता रैली आयोजित कर नशे की रोकथाम में शासन प्रशासन का सहयोग करने हेतु जागरूक किया जाकर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में आमजनों को समझाईस दी जा रही है। और विभिन्न स्कूलों में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सिगरेट, बीडी, तम्बाखू, गुटखा आदि नशीले पदार्थो के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देकर नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
0 Comments