जन सेवा शिविर का आयोजन हितग्राहियों मिला लाभ
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News नरसिंहपुर सालीचौका गत दिवस मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्र.01 से वार्ड क्र. 08 एवं वार्ड क्र 14 एवं 15 के हितग्राहियों को पात्रता अनुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला । तथा हितग्राहियों द्वारा दिये गए आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर पात्रता अनुरूप निराकरण हुआ कार्यक्रम का प्रारंभ समस्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर परिषद उपाध्यक्ष छोटी बाई बड़कुर, एवं युवा पार्षद, जितेन्द्र राय द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती जी का पूजन कर किया जिसके पश्चात जिला नोडल अधिकारी लता बान, सहायक नोडल अमित गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भवानी प्रसाद शर्मा द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रमाण पत्र वितरित किए गए, शिविर में नगर परिषद के साथ साथ राजस्व विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा काउंटर लगाकर प्राप्त आवेदनों का यथानुरूप निराकरण किया गया।
0 Comments