दमोंह-म.प्र
संवाददाता - लक्ष्मण रैकवार
भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल तेंदूखेड़ा द्वारा एकात्म मानववाद के प्रेरणास्त्रोत श्रध्देय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृतिमय छांव में हम सभी कार्यकर्ता निरन्तर जनसेवा को प्रेरित होते रहे इस हेतु
वृह्द वृक्षारोपण का आयोजन विभिन्न स्थानो पर किया गया।
इसी क्रम में शास.माध्यमिक शाला परिसर बम्हौरी में आंवला,कंजी, शीशम के 50 पौधों का रोपण किया गया,साथ ही उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हुये ग्राम के युवाओ ने राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तेंदूखेडा़ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव ने कहा कि-उनका जीवन हमें राष्ट्वाद की प्रेरणा देता है एवं अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का उनका अंत्योदय चिंतन हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह जी, मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव जी, नगर परिषद उपाध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव जी,अध्यक्ष प्रतिनिधि सतेन्द्र जैन जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम जैन जी, मंडल महामंत्री हरिसिंह जी,युवा मोर्चा मंडल मंत्री दिनेश सिंह लोधी,राज सेन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता
बेनी सिंह जी, प्रताप घोषी जी, संतोष यादव जी, जाहर सिंह जी एवं तुलसी ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठजन एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
0 Comments