एनटीपीसी में हिंदी पखवाड़ा का किया गया आयोजन गाडरवारा
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News नरसिंहपुर सालीचौका
:- एनटीपीसी में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजभाषा हिन्दी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से दिनांक 14-29 सितंबर 2022 तक हिंदी पखवाडा का वृहद आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। हिंदी भाषा विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हमारी 'राजभाषा' भी है I हिदी कि व्यापकता एवं समावेशी चरित्र को समझते हुए ही इसे भारतीय संविधान में राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है I भारतवर्ष को सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में पिरोने में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान है I
हिंदी के प्रसार हेतु श्री प्रदीप्त कुमार मिश्रा, परियोजना प्रमुख, द्वारा यह सन्देश दिया गया की भारत सर्कार प्रेरणा एवं प्रोत्साहन नीति के तहत हिंदी के हित में व्यापक क़दम उठा रही है एवं हम सबका सांविधानिक दायित्व है कि हम हिंदी के नियमों का पालन सुनिश्चित कर एनटीपीसी एवं इस देश को गौरवान्वित करेगी इस वर्ष जन जन तक हिन्दी के सन्देश को पहुँचाने के उद्देश्य से विद्युत् गृह की कर्मचारियों एवं छात्रों हेतु हिन्दी निबंध लेखन, हिन्दी कविता, सुलेख, हिन्दी प्रश्नोत्तरी, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही है , इस क्रम में हिन्दी पखवाड़े के दौरान आवासीय परिसर में रहने छात्रों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे हिन्दी निबंध, कहानी कथन, एवं सुलेख का आयोजन किया जा रहा है। सभी हिन्दी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की भारी भागीदारी देखी जा रहीहै। एनटीपीसी गाडरवारा में हिन्दी राजभाषा को प्रोत्साहन देने हेतु बैनर, इ-मैग्ज़ीन, प्रेस पत्र, आदि भी हिंदी भाषा में जारी किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त भी हिंदी को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार की हिन्दी कार्यशाला, संगोष्ठी, कवि सम्मेलन आयोजित है।
0 Comments