तेंदूखेड़ा घटनाक्रम के आरोपी को गिरफ्तार न किए जाने पर एससी एसटी संगठन बैठेंगे धरने पर



तेंदूखेड़ा घटनाक्रम के आरोपी को गिरफ्तार ना किए जाने पर एससी एसटी संगठन बैठेंगे धरने पर

HR  TIMES  NEWS नरसिंहपुरः  समाजसेवी संगठनों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर साहब को अवगत कराते हुए कहा कि तेंदूखेड़ा में हुई घटनाक्रम जो दिनांक 2 सितंबर 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में सरिता भलावी संविदा स्टाफ नर्स को रात्रि ड्यूटी के दौरान तेंदूखेड़ा निवासी "आदित्य नायक"(योगी) के द्वारा जाति सूचक शब्द बोलने गंदी गंदी गालियां देने एवं माउजर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसकी एफ आई आर तेंदूखेड़ा थाने में की गई है। तेंदूखेड़ा पुलिस के द्वारा अवैध हथियार रखने की धारा नहीं लगाई गई हैं । और घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती अजाक्स संघ एवं अनुसूचित जाति के सामाजिक संगठनों ने घटना का विरोध करते हुए  दिनांक 9 सितंबर 2022 को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को अजाक्स संघ एवं अनुसूचित जाति के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है । और उचित न्याय दिलाने की मांग करते हुए  ज्ञापन दिया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती तो सामाजिक संगठनों द्वारा धरने पर बैठेंगे ।

Post a Comment

0 Comments