बर्षा कुशवाहा की संदिग्ध मौत पर कुशवाहा समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर एवं एसपी को दिया ज्ञापन


बर्षा कुशवाहा की संदिग्ध मौत पर कुशवाहा समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर एवं एसपी को दिया ज्ञापन

संवाददाता के विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR  Times News नरसिंहपुर सालीचौका  
समीपस्थ ग्राम बसुरिया के विगलांग डालचंद्र कुशवाहा की बेटी बर्षा कुशवाहा 19 बर्ष का संद्धिग्ध अवस्था रेलवे ट्रेक से दूर खेत मै संद्धिग्ध अवस्था मै  शव मिला । जिसकी पहचान बहुत देर बाद व बड़ी खोजबीन के बाद मृत शव.की पहचान बर्षा कुशवाहा के नाम हुई । पुलिस पूछताछ मै परिजन ने बताया कि बिटिया पिपरिया कालेज पढने जाती थी । लेकिन घटना के एक दिन पूर्व गाडरवारा अपने जीजाजी के रूककर शाम को बीना से सालेचौका के लिए रवाना हुई ,घर न पहुंचने पर परिजन चितिंत हुये तो दूसरे दिन सालेचौका रेलवे ट्रेक के पास शव मिलने क्षेत्र मै सनसनी फैल गई।पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा दिया । लेकिन स्वीपर द्वारा शव.और परिजन के साथ अमानवीय कृत्य व्यवहार किया गया शव क्षित्विक्षत्त खुला छोड़कर भाग गया । गुस्साए परिजन ने थाना प्रभारी से शिकायत करने पर उन्होंने भी अनुसुनी की। दूसरी ओर बर्षा की संदिग्ध अवस्था मै हत्या करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र और कुशवाहा समाज मै भारी आक्रोश है । अगर देखा जाए तो इस मामले में बारीकी से जांच होना चाहिए यह आखिर मामला है क्या अगर कोई व्यक्ति ट्रेन से गिरता है यह कूंदता है तो वह लाइन के पास गिट्टी पर गिरता है यह 20 से  30 फीट की दूरी पर खेत पर यह एक सोचने की बात है , खैर मामला जो भी हो सच्चाई सही तरीके से आनी चाहिए।इस मामले में गाडरवारा ,नरसिंहपुर, साईखेडा ,चीचली ,सालेचौका करेली की कुशवाहा समा जिंक लोगों ने,कलेक्टर रोहित सिंह और पुलिस अधीक्षक बिपुल  श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री ने नाम उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग और अज्ञात दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।इस मौके पर प्रभात कुशवाहा , हरिशंकर कुशवाहा ,नेमी कुशवाहा ,बिश्राम कुशवाहा, मूरत सिह कुशवाहा, अरुण भदौरिया ,देवेंद्र कुशवाहा,अशोक कुशवाहा गाडरवारा,ब्रजेंद्र सिंह कुशवाहा ,मुन्ना लाल कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा साईखेडा, गोपाल कुशवाहा, राकेश कुशवाहा ,नरसिंहपुर, विनोद कुशवाहा, लक्ष्मी कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा करेली,और अन्य ग्रामीण जन.उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments