नगर पालिका की लापरवाही का शिकार हो रहें राहगीर
करेली/नरसिंहपुर —शहर के मुख्य मार्गो में से एक मार्ग है इमलिया रोड जिसमे पाइप लाइन डालने के लिए नगर पालिका ने नवशक्ति दुर्गा मंदिर से मोती नाला तक सीसी रोड तोड़ दिया था। पाइप लाइन तो डल गई लेकिन यहां सड़क के बीचों बीच जगह छोड़ दी गई है। इस लापरवाही के चलते करीबन कई माह से यह रोड उखड़ा पड़ा है।इस मार्ग पर रात के समय अक्सर वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस समस्या से लोगों ने कई बार नगर पालिका को अवगत कराया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। वहीं रात के समय यहां से निकलने वाले राहगीर भी चोटिल हो रहे हैं।पिछले 3 दिनों में यहाँ 4 बार लोग वाहन स्लिप होने से हादसे का शिकार हो कर घायल हुए है फिर भी नगर पालिका इस पर ध्यान नहीं दे रहा। कही नगरपालिका के अधिकारी बड़ी दुर्घटना का इंतजार तो नही कर रहे।
0 Comments