आदिवासी महिला सरपंच की कुर्सी पर विराजमान उपसरपंच सरपंच को दी प्लास्टिक कुर्सी राकई

आदिवासी महिला सरपंच की कुर्सी पर विराजमान मालगुजार उपसरपंच, सरपंच को दी प्लास्टिक कुर्सी ग्राम पंचायत राकई


HR TIMES NEWS :- नरसिंहपुर  ग्राम पंचायत राकई में शपथ ग्रहण के दूसरे दिन ही आदिवासी महिला सरपंच श्रीमती सुनीता ठाकुर की उपेक्षा आज ग्राम पंचायत राकई में देखने को मिली । जिसका प्रमाण स्वयं फोटो में  दिखाई दे रहा है और यह फोटो स्वयं नवनिर्वाचित मालगुजार उपसरपंच द्वारा अपने व्हाट्सएप नंबर से ग्राम के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की गई । गुरुवार को ग्राम पंचायत  राकई के छात्रों के जाति प्रमाण पत्रों पर ग्राम सरपंच, सचिव और मौजा पटवारी के हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था । उस दौरान ग्राम सचिव भागचंद शर्मा, मौजा पटवारी सुरजीत जाटव, ग्राम कोटवार तखत सिंह मेहरा, एवं ग्राम वासियों की मौजूदगी में ग्राम पंचायत राकई के उपसरपंच फैयाज मालगुजार ने ग्राम की नवनिर्वाचित सरपंच की कुर्सी पर बैठकर महिला आदिवासी सरपंच को अपने बाजू से प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठाया है फोटो देखे, इससे ग्राम के नवनिर्वाचित उपसरपंच की मानसिकता आदिवासी महिला सरपंच के पद की गरिमा को  धूमिल करती है। इस तरह की गतिविधि करना  उसरपंच के लिए करना अनुचित है साहब  जिससे सरपंच की मन में खिन्नता भी देखी जा रही है । इस घटनाक्रम से नवनिर्वाचित ग्राम सरपंच अपने आप को असहाय महसूस करती हुई नजर आ रही है। जो लोकतंत्र की प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तो एक प्रकार से आदिवासी महिला सरपंच के अधिकारों का हनन उपसरपंच फैयाज मालगुजार द्वारा किया जा रहा है । इस तरह उपसरपंच की दबंगता के चलते आदिवासी गरीब असहाय महिला संरपच 5 वर्षों तक ग्राम विकास के कार्यों में किस तरह अपने दायित्व निभा पाएगी सोचनीय विषय है जनाब ।

Post a Comment

0 Comments