उत्साह से झूम उठी नगर भाजपा,सालीचौका-

पूर्ण बहुमत व निर्विरोध के साथ भाजपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित,
उत्साह से झूम उठी नगर भाजपा,

सालीचौका-
 आज शुक्रवार यानी 12 अगस्त  दोपहर 11 बजे से नगर परिषद  में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव होना था। परिषद के  सभा कक्ष में चली अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रक्रिया में अधिकारी तहसीलदार सीएमओ सहित समस्त पार्षद की निर्वाचन प्रक्रिया  सिर्फ एक से घंटे-दो  तक चलती रही जिसमें नगर परिषद सालेचौका में पहले से ही 15 वार्डों में से 10 वार्ड में भाजपा के पार्षद चुने गए थे जिसमें एक निर्दलीय और चार कांग्रेश के पार्षद थे। आज इस प्रक्रिया में सालेचौका नगर परिषद से अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश, कैलाश सिलावट उपाध्यक्ष श्रीमती छोटी बाई बड़कुर  यह दोनों निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात नगर में सूचना मिलते ही नगर की भारतीय जनता पार्टी समर्थक जनता ने  यह दोनों के अलावा पूरी भाजपा  टीम को शुभकामनाएं बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments