गायत्री शक्ति पीठ कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया *एसके चतुर्वेदी*
एच आर टाइम्स न्यूज़ नरसिंहपुर :- आज परम पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिन पर जड़ी बूटी दिवस भारत स्वाभिमान एवं पतांजली योग समिति के तत्वाधान में गायत्री शक्ति पीठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्याप्रसाद झारिया जिला प्रभारी द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभांरभ एस, के, चतुर्वेदी जिला महामंत्री पतंजली योग समिति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर आचार्य श्री के व्यक्तित्व पर सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रकाश डाला, एवं उनके योगदान की बात कही। दूसरे चरण में औषधि पौधो का वितरण एवं पौधा रोपण किया । इस अवसर पर राधवेंद्र आर्य, ओंकारसिंह पटेल, वीरन सिंह लोधी, हरगोविंद शर्मा, एन, सी, जैन, पी, एस,राघव, रामशंकर वर्मा,सुषमा मिश्रा ,मंजू श्रीवास्तव एवं भारती कोरव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
0 Comments