अध्यक्ष पद के लिए चल रही जद्दोजहद नहीं हो पा रहा तय, समन्वय बैठक में पार्टी के ही उम्मीदवारों को हराने के आरोप है भाजपा मंडल अध्यक्ष


अध्यक्ष पद के लिए चल रही जद्दोजहद नहीं हो पा रहा  तय, समन्वय बैठक में पार्टी के ही उम्मीदवारों को हराने के आरोप है भाजपा मंडल अध्यक्ष
नरसिंहपुर/करेली 
संवाददाता रामकुमार विश्वकर्मा 
सीताराम मॉल करेली में नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर संगठन से पधारे श्री भरत सिंह राजपूत जी, की विशेष उपस्थिति में दिनांक 07/08/2022 रविवार को बैठक रखी गई। बैठक में अध्यक्ष पद हेतु पार्टी में किसी एक नाम को तय करने में काफी गहमागहमी रही। लेकिन
बैठक में  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करेली के वरिष्ठ भाजपा जनों ने  मंडल अध्यक्ष रजत चौहान के ऊपर भारी गम्भीर आरोप लगाए कहा गया कि मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा जनों की उपेक्षा कर रहे हैं और गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं इतना ही चौहान के द्वारा निकाय चुनावों में भाजपा के ही कई उम्मीदवारों को वार्डो से हराने तक के आरोप लगाए। और आगे आरोपों में ये भी कहा गया है चुनाव के दौरान रजत चौहान केवल और केवल एक ही वार्ड में अंगद की तरह पैर जमाए रहे। तो क़्या अन्य वार्डों में उनकी जवाबदेही नही थी। इन आरोपों से पार्टी में खलबली मच गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंचने की जानकारी सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई है। पार्टी के वरिष्ठों ने कहा कि रजत ने  चुनाव कई वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के ही प्रत्याशियों को हराने में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानजी की जन हितैषी योजना को मतदाताओं द्वारा ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया और सभी वार्डो से भाजपा के प्रत्याशियों को ही जिताया l भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान को लेकर करेली भाजपा मंडल की कोई भूमिका नजर नहीं आई। और अपने व्यक्तिगत द्वेश को लेकर यह सिर्फ एक वार्ड में नजर आए। रजत चौहान पर नगर सहित धार्मिक स्थल बरमान के सीढ़ी घाट की कई महत्त्वपूर्ण स्थलों के कब्जा को लेकर भी न केवल गम्भीर आरोप लगे बल्कि इन स्थलों के वेजा कब्जा सम्बन्धी मामले भी न्यायालयों में दर्ज हैं। लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी का पदाधिकारी होने के प्रभुत्व का उपयोग करते हुए कोई खास कार्यवाही नही हो पा रही है। लेकिन रजत चौहान के उक्त इन सभी कृत्यों से पार्टी की छवि काफी धूमिल हो रही है। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ जनों द्वारा इस बैठक में रजत चौहान पर लगाए गए इन गम्भीर आरोपों ने पार्टी को रजत पर निकट भविष्य में कोई बड़ा निर्णय लेने का इशारा जरूर  किया है।

Post a Comment

0 Comments