साहिल सिंह के कांग्रेस में आने से प्रदेश की युवा शक्ति को ऊर्जा मिलेगी : अजय सिंह राहुल भैया*

*इंजी. साहिल सिंह के कांग्रेस में आने से प्रदेश की युवा शक्ति को ऊर्जा मिलेगी : अजय सिंह राहुल भैया*

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी में 
आयोजित एक समारोह में दिलायी कांग्रेस की सदस्यता
----------------


HR  TIMES NEWS:- नरसिंहपुर गोटेगांव:-मप्र विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया के नेतृत्व में आज साहिल सिंह राजपूत ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री राजपूत पूर्व में अभा इंजीनियरिंग छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, साहिल ने कांग्रेस की रीति-नीति पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के कुशल नेतृत्व में कार्य करने के लिए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
इस अवसर पर अजयसिंह राहुल भैया ने कहा कि श्री राजपूत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नरसिंहपुर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की युवा शक्ति को नई ऊर्जा प्रदान कर नया संदेश दिया है।  
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने कहा कि श्री साहिल सिंह राजपूत ने कांग्रेस संगठन से जुड़कर युवा वर्ग के लिए नई राह दिखाने और मजबूती के साथ पार्टी का कार्य करने की दृढ इच्छाशक्ति के साथ अपने साथियों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में जो विश्वास जताया है, उससे क्षेत्र में युवाओं को पूरा सम्मान और शक्ति मिलेगी।
साहिल सिंह राजपूत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर विश्वास दिलाया कि पार्टी की रीति-नीति और अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की भावनानुसार पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, पूरी निष्ठा, लगन, ईमानदारी से पार्टी हित के लिए कार्य करूगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हमेशा से ही किसानों और युवाओं को भ्रमित कर उनके साथ छलावा किया है। युवा शक्ति आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फैकेगी और प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में जनहितैषी, युवाओं, गरीबों, महिलाओं, किसानों के लिए कल्याणकारी सरकार बनाकर प्रदेश में प्रगति, उन्नति और खुशहाली की नयी इबारत लिखी जायेगी।    
इस अवसर पर श्री साहिल सिंह के साथ नरसिंहपुर के आशीष सोनी, सुनील पटेल, शिवम राय, एड. मुकेश प्रजापति, मोनू राय, ऋतिक शर्मा, हरि चौधरी, आनंद राजपूत, अभिषेक परिहार, सजल सोनी, सहित सैकड़ों युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, संजय मसानी, जितेन्द्र मिश्रा, रवि सक्सेना, राजकुमार सिंह, विवेक त्रिपाठी, आशुतोष चौकसे, रवि परमार, गोटेगांव के नरेश बिलवार, जिला पंचायत सदस्य मोना कौरव, आशीष राय, मयंक छिरा, देवकी पटेल, संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।    

Post a Comment

0 Comments