नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों का 05 दिवसीय प्रेरण प्रशिक्षण सम्पन्न
विषयवार 138 प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता
"एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा" के ध्येय के साथ करें शिक्षण कार्य:– कलेक्टर श्री रोहित सिंह जी
लोक शिक्षण म.प्र.द्वारा
दिये गये निर्देशानुसार जिले में नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों का 05 दिवसीय प्रेरण प्रशिक्षण (इंडक्शन ट्रेनिंग) दिनांक 06अगस्त 2022 को डाइट सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ।
समापन के पूर्व माननीय कलेक्टर रोहित सिंह जी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहां की आप अपने दायित्वों को समझें और अपनी जिम्मेवारी से अपनी पहचान बनाएं। शिक्षक की भूमिका पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन प्रसंग से प्रेरणा लेनी चाहिए । पहले ग्राम में जिस रास्ते से गुरुजी की साइकिल निकल जाती थी नागरिकों के मन में एक सम्मान की भावना बन जाती थी । आप सभी देश के भावी भविष्य को संवारने में अपना अमूल्य योगदान दें। कक्षा में जो बच्चा टॉप नहीं कर पाया है उसके प्रति निष्ठावान रहे उसमें आत्मविश्वास जगाएं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में राम और कृष्ण के समान तैयार करें । किसी भी विषय पर निरंतर अपडेट करते हुए अभ्यास जारी रखें। जो बच्चे फेल हो जाते हैं उसमे उनकी क्या गलती इन सभी बातों पर विचार करना जरूरी है। जो बच्चे परीक्षा में टॉप नहीं हो पा रहे उनके शिक्षण कार्य में मेहनत करने की जरूरत है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि विद्यालय का कोई भी बच्चा गुणवत्ता युक्त शिक्षा से छूटे ना।"एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा" के ध्येय के साथ विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा जारी रखें । उक्त अवसर पर जिला जन संपर्क अधिकारी महोदय श्री वासनिक जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन , जी एस पटेल एडीपीसी रमसा, प्राचार्य डाइट एस एल धुर्वे उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं हेतु प्राचार्य पी.इन्दुरख्या, एस.के. मिश्रा,आर.के श्रीवास्तव को जिला स्तरीयमुख्य स्रोत विशेषज्ञ ,प्राचार्य
ए.के. ब्यौहार नोडल अधिकारी, बी. एन. पांडे, मनीष शर्मा मुकेश दुबे,भगवत साहू , श्रीमति श्वेता दुबे सहायक नोडल अधिकारी द्वारा प्रेरक प्रशिक्षण में विद्यालय संचालन की विधाओं से अवगत कराते हुए ईको क्लब, सी सी एल ई, कैरियर काउंसलिंग, स्काउट, रेडक्रास, खगोलीय क्लब, जीवन कौशल विकास पर विस्तृत जानकारी दी गई
। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने कहा कि प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों द्वारा आपको जानकारी प्राप्त हुई उससे अपने शैक्षणिक कार्य के साथ साथ प्रबंधन में भी अपना सहयोग रखे।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए।
भृत्य देवेंद्र यादव,रमेश प्रजापति द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था मे सहयोग रहा। प्रशिक्षण के अंत में सभी को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया
0 Comments