मुंगवानी स्कूल के छात्रों एव शिक्षकों के मार्ग दर्शन मैं निकाली हर घर तिरंगा अभियान रैली

नरसिंहपुर/मध्यप्रदेश:- 

मुंगवानी स्कूल के छात्रों एंव शिक्षकों के मार्ग दर्शन मैं  निकाली हर घर तिरंगा अभियान रैली 

गोटेंगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय मुंगवानी के छात्रो नें आज हर घर तिरंगा अभियान रैली निकाली और लोगों को हमारें भारत देश के तिरंगे के लिए उत्साहित किया । देश की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मैं केंद्र सरकार की ओर से आजादी अमृत महोत्सव के तहत आगामी 13,14और 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा ।राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर देश में लोग अपने घर की छत पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम व देशभक्ति की भावना से तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।

एडिटर इन चीफ - पत्रकार देवराज अहिरवार


Post a Comment

0 Comments