जिला नरसिंहपुर कलेक्टर माननीय श्री रोहित सिंह आदेश अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान-2022 के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं,सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों "द्वारा मेरा वोट मेरा भविष्य",सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो"* का संदेश देते हुए नगर के महत्वपूर्ण चौराहे-तिराहे समुदाय व सामाजिक प्रतिष्ठानों में रंगोली बनाकर वोट के महत्व को रेखांकित करते हुए मतदान जागरूकता का कार्य जन अभियान परिषद समन्वय अधिकारी जय नारायण शर्मा के नेतृत्व में लगातार किया जा रहा है दिनांक 6 जुलाई 2022 को होने वाले मतदान हेतु सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु आग्रह किया जा रहा है शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मतदाता जागरूकता ,, आपकी वोट लोकतंत्र की जान है,, स्लोगन लेखन किया गया मुख्य रूप से प्राचार्य श्री डॉ आलोक तिवारी एवं शिक्षक अधिकारी , डॉ कीर्तिमाला सदाफल, डॉ रीता रावत, डॉ शोभा राम मेहरा, प्रोफ़ेसर भरत सिंह ठाकुर, डॉ दीपाली ग्वालियर एवं कर्मचारी श्री बंटी केवट, विजय ठाकुर जन अभियान परिषद एमएसडब्ल्यू के छात्र रुचि जैन ,प्रीति जैन , आरती रैकवार , आदित्य कुशवाहा इत्यादि की सहभागिता रही

Post a Comment

0 Comments