युवा के खिलाफ नाम जद एफ आई आर दर्ज, धाराओं को लेकर उठे सवाल
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Time,s नरसिंहपुर । जिले में बढ़ते अपराध को लेकर आमजन के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी बीच एक युवा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा उसे कथित रूप से घर से बुलाकर या जबरन ले जाया गया तथा हथियार जैसी वस्तु दिखाकर डराने-धमकाने और जान से मारने का प्रयास किया गया।
फरियादी का दावा है कि घटना की गंभीरता के अनुरूप प्रकरण में धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं, जिसके चलते मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं कुछ लोगों द्वारा इस मामले में राजनीतिक दबाव के प्रभाव की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
हालांकि, पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर और लगाए गए आरोपों की सत्यता की अंतिम निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट: किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध लगाए गए आरोप तब तक आरोप ही माने जाते हैं, जब तक कि जांच अथवा न्यायालय द्वारा उनकी पुष्टि न हो जाए।
0 Comments