बाबा अंबेडकर जी के छायाचित्र पर तिलक,पुष्पहार एवं कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन किए अर्पित


6 दिसंबर को भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस मनाया

संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर    मंडल इकाई जबलपुर,मध्य क्षेत्रीय इकाई भोपाल के अध्यक्ष एन के नरवरिया द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम के प्रथम चरण मे वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अरुण कुमार सुखदान जी द्वारा अंबेडकर जी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाया गया एवं कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये , जिसके पश्चात कार्यालय भवन मे उपस्थित सभी अधिकारीयों कर्मचारीयों एवं अभिकर्ताओं द्वारा भी अंबेडकर जी के छायाचित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए!
             कार्यक्रम के द्वितीय चरण मे उद्बोधन श्रृंखला मे सहा.प्रशानिक अधिकारी एस के सांवले जी व प्रशासनिक अधिकारी अंजू बर्मन जी, कल्याण संघ मध्य क्षेत्रीय इकाई भोपाल/मंडल इकाई जबलपुर अध्यक्ष एन के नरवरिया द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए, कार्यक्रम के अंत मे कार्यालय प्रमुख अरुण कुमार सुखदान जी द्वारा अपने विचार रखे गए! जिसके पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया!
            कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशासनिक अधिकारी यू सी मुड़िया जी द्वारा किया गया ! 

Post a Comment

0 Comments