राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 26 पर मृत मवेशी सड गल कर वातावरण को कर रहे दूषित,वही चौराहों पर लगे इंडिकेटर दुर्घटनाओं को दे रहे आमंत्रित
HR Times News नरसिंहपुर :- राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 26 पर दुर्घटनाओं का शिकार होते पशु सडगल कर वातावरण को दूषित करते हैं । किंतु राजमार्ग अधिकारी ध्यान तक नहीं देते जबकि ऐसे पशुओं को उठवाने की जवाबदारी राजमार्ग के अधिकारियों की है !
वहीं दूसरी तरफ जगह जगह चौराहों पर लगे इंडिकेटर (पीली बत्तियां) बंद देखी जा सकती हैं। तो वहीं कुछ बत्तियां दिन में तो जलती है किंतु रात में बंद हो जाती है। जिस कारण दुर्घटनाओं की संभावना शत प्रतिशत बढ़ जाती है।
उक्त समस्या को लेकर अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष एन के नरवरिया द्वारा जिला कलेक्टर नरसिंहपुर को शिकायत दी गई है । जिसमें उन्होंने मांग की है कि राजमार्ग के अधिकारियों को आदेशित किया जाए समय-समय पर मृत पड़े पशुओं को मार्ग से हटवाया जाए व चौराहे पर लगे इंडिकेटरों को दुरुस्त कराया जाए जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके !
0 Comments